वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka हंसडीहा में दर्दनाक हादसा, रील्स बनाने के चक्कर में चेकडैम में डूबे दो युवक, मौत

 

धोबेय नदी में बहाव तेज होने से हादसा, दोस्त टोटो लेकर फरार

दुमका (Dumka) : झारखण्ड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग गांव के युवक धोबेय नदी में बने चेक डैम में रील्स बनाने के चक्कर में पानी में उतर गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों संभल नहीं पाए और डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान हंसडीहा पंचायत के हथगड़ मोहल्ला निवासी रमन कुमार (19 वर्ष), पिता संतोष मंडल और बभनखेता पंचायत के तेतरिया गांव निवासी उमेश कुमार (18 वर्ष), पिता राजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। दोनों शवों को ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से बाहर निकाला गया।

मृतक उमेश के पिता राजेंद्र कुमार ने बताया कि हंसडीहा के कुछ लड़के जो उनके बेटे के साथ स्कूल में पढ़ते थे, दोपहर करीब 12 बजे टोटो लेकर घर आए और बेटे को साथ ले गए। दो घंटे बाद घटना की जानकारी दी गई। घटना के बाद सभी दोस्त टोटो लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू को भी जानकारी दी गई, जिसके बाद वे भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने बताया कि दोनों युवक घर के एकलौते चिराग थे, उनकी मृत्यु से दोनों परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है| पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है|

Report  by  मौसम गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें