वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka गोपीकांदर में धान के खेत में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

दुमका (Dumka) : झारखण्ड के दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सुरजूडीह गांव के चर्च के पीछे शुक्रवार को धान के खेत में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सुरजूडीह गांव निवासी करन मुर्मू (40 वर्ष), पिता सीना मुर्मू के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, करन मुर्मू बुधवार को घर में काम पर जा रहा हूं कहकर निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चला। दो दिन बाद शुक्रवार को गांव के बाहर चर्च के पीछे धान के खेत में ग्रामीणों ने उनका शव देखा और ग्राम प्रधान सुभाष हांसदा को सूचना दी। शव पेट के बल खेत में पड़ा था और उससे दुर्गंध आ रही थी। ग्राम प्रधान ने गोपीकांदर थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। बेटे निर्मल मुर्मू ने बताया कि घर में पिता सीना मुर्मू, पत्नी और दो बेटे अगेस्टिन मुर्मू एवं
निर्मल मुर्मू हैं। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब का सेवन करता था और मिर्गी रोग से ग्रसित था। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Report By मौसम गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें