वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

BREAKING: पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में डकैती, लाखों के जेवर लेकर अपराधी फरार

ग्राहक बनकर दुकान में घुसे हथियारबंद अपराधी, वारदात CCTV में कैद; घटना के बाद बाजार में मचा हड़कंप

पाकुड़ (Pakur) : झारखण्ड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। किशुन वर्मा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर घुसे हथियारबंद अपराधियों ने मौका मिलते ही सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण पर हाथ साफ किया और फरार हो गए।
दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में डकैती से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना की खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस
सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेगरा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दुकान और आसपास के इलाके का जायजा लिया तथा घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

CCTV खंगाल रही पुलिस, अपराधियों की तलाश तेज
बताया जा रहा है कि दुकान में लगे CCTV कैमरों में अपराधियों की पूरी करतूत कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। उनके संभावित ठिकानों का पता लगाकर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
दिनदहाड़े वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
अमड़ापाड़ा के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों की इस दुस्साहसिक वारदात ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।
फिलहाल पुलिस लूटे गए जेवरात की वास्तविक कीमत, अपराधियों की संख्या और वारदात की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

Desk Report By in Tv 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें