पाकुड़ (Pakur):: झारखण्ड के पाकुड़ जिले के हिरनपुर वन संरक्षण को लेकर वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरणपुर वन प्रक्षेत्र अंतर्गत रणवहियर क्षेत्र से लकड़ी जब्त की। यह कार्रवाई वन क्षेत्र पदाधिकारी, पाकुड़ के आदेशानुसार हिरणपुर, पाकुड़ एवं अमड़ापाड़ा की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी को अपने कब्जे में लेते हुए नियमानुसार जप्ती की कार्रवाई की। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से लकड़ी के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।
वन विभाग की टीम द्वारा जब्त लकड़ी को सुरक्षित कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की ओर से वन क्षेत्र में अवैध कटाई एवं लकड़ी के परिवहन पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई है।
वन विभाग की कार्रवाई से साफ है कि जंगलों की अवैध कटाई और लकड़ी के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Desk Report By in Tv








