वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले मे नशे के कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन जीवन के तहत पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 865 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकुड़िया के मोंगलाबांध और महेशपुर के बड़कियारी गांव में गांजा की खरीद-बिक्री का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पाकुड़िया के मोंगलाबांध में पारू अंसारी के घर और मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान 2 किलो 165 ग्राम गांजा, 70 मिट्टी के चिलम, दो मोटरसाइकिल, पीतल का तराजू-बटखरा और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से पारू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, महेशपुर के बड़कियारी गांव में पिंटु शेख के घर छापेमारी कर पुलिस ने 700 ग्राम गांजा और एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया। पिंटु शेख को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि ऑपरेशन जीवन के तहत अब तक जिले में 9 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि गांजा और ब्राउन शुगर की बरामदगी के साथ 11 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
यानी साफ है—पाकुड़ में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

Desk Report in TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें