वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ मे NH-333A और बाईपास परियोजना की रफ्तार तेज, डीसी ने की समीक्षा

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले की दो अहम सड़क परियोजनाओं NH-333A (शिमलौंग–धरमपुर मोड़–लिट्टीपाड़ा–पाकुड़ मार्ग) और शहरकोल–पियादापुर (पाकुड़ बाईपास) की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित बैठक में की गई।
बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, वन एवं राजस्व मामलों और निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।
डीसी ने स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं से प्रभावित रैयतों को विशेष शिविर लगाकर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि NH-333A और पाकुड़ बाईपास परियोजनाएं जिले के विकास, बेहतर आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करें और नियमित समीक्षा जारी रखें।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Desk Report by in,

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें