वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Godda पुलिस का बड़ा प्रहार! 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़”

गोड्डा (Godda): झारखंड में नशे के कारोबार पर गोड्डा पुलिस ने अब तक की बड़ी चोट की है। नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर करीब 50 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की है। इस कार्रवाई में तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश होने का दावा किया है।
पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई जिले में चल रही “Zero Tolerance Policy” के तहत की गई। साफ संदेश दिया गया है कि नशे के काले कारोबार में शामिल किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बरामद ब्राउन शुगर, गिरफ्तार तस्करों और उनके नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
गोड्डा पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी ब्राउन शुगर, हेरोइन या अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के गोड्डा पुलिस या अपने निकटतम थाना को गोपनीय रूप से सूचना दें।

Desk Report By in Tv 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें