वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur सिडनी में लहराया पाकुड़ का परचम… समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने इंटरनेशनल मंच पर रचा इतिहास!”

पाकुड़ (Pakur): जब इरादे समाज की सेवा के हों, तो पहचान सीमाओं की मोहताज नहीं रहती। झारखंड के पाकुड़ से निकली एक शख्सियत ने अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऐसा परचम लहराया है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘जागरण अचीवर्स अवार्ड’ समारोह में पाकुड़ के प्रसिद्ध समाजसेवी लुत्फ़ल हक को उनके वर्षों से किए जा रहे जनसेवा और मानव कल्याण के असाधारण कार्यों के लिए “Excellence in Social Impact” और “Social Impact Icon” जैसे दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया।
यह सिर्फ एक अवार्ड नहीं… बल्कि पाकुड़ की पहचान, झारखंड का सम्मान और समाज सेवा के प्रति समर्पण की वैश्विक स्वीकृति है।
दुनिया भर की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में आयोजित इस भव्य समारोह में न्यू साउथ वेल्स के ग्रुप जनरल मैनेजर फिल हेड्स और भारत मूल के सीनियर बिजनेस एनालिस्ट एस. जानकी रमन ने लुत्फ़ल हक को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज में बदलाव लाने वाले लोग ही असली प्रेरणा और भविष्य के निर्माता होते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जागरण ग्रुप के उप्रबंधक शैलेन्द्र नाथ जेटली और बिपोय खटवानी की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि जागरण अचीवर्स अवार्ड उन व्यक्तित्वों को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में उम्मीद, विश्वास और बदलाव की नई मिसाल कायम की है।
आज सिडनी से उठी यह तालियां सिर्फ लुत्फ़ल हक के लिए नहीं, बल्कि पूरे पाकुड़ और झारखंड के सम्मान में गूंज रही हैं। यह सम्मान उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम कर रहे हैं।

Desk Report By in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें