वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka बाबा के दरबार तक जाने में श्रद्धालु बेहाल! चुटोनाथ मंदिर मार्ग बना तालाब, गड्ढों में फंसी आस्था

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले मे सावन मे बाबा चुटोनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क खुद सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। बारिश के बाद सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और उनमें भरा पानी पूरे रास्ते को तालाब में बदल चुके हैं।
सोमवार को सामने आई तस्वीरों ने सड़क की बदहाली की पोल खोल दी। मंदिर के ठीक पहले सड़क पर जलजमाव और कीचड़ का ऐसा आलम है कि श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर बाबा के दरबार तक पहुंचना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, ऑटो और चारपहिया वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं, जबकि महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी व कीचड़ के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
सावन और सोमवारी के अवसर पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बदहाल सड़क उनके उत्साह पर भारी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन हालात जस के तस हैं। दुकानदारों का भी कहना है कि सड़क की दुर्दशा का असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।
अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चुटोनाथ मंदिर मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए और जलजमाव की स्थायी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आस्था के इस मार्ग पर परेशानी का सामना न करना पड़े।

Report By मौसम गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें