‘अन्न यूं ही नहीं उगता’… खेत से विधायक राजेश कच्छप का भावुक संदेश
राँची (Ranchi): झारखंड की राजनीति से जुड़ी एक अलग तस्वीर सामने आई है। विधायक दल के उपनेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेत में काम करते हुए अपनी तस्वीरें और एक भावनात्मक संदेश साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने किसानों की मेहनत, खेती और अपनी मिट्टी के सम्मान का संदेश दिया है।विधायक दल के उपनेता सह खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेत में काम करते हुए तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने खेत में काम करने का अवसर मिला।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मिट्टी की सोंधी खुशबू, पसीने की हर बूंद और खेतों की हरियाली यह याद दिलाती है कि अन्न यूं ही नहीं उगता। इसके पीछे किसानों की अथक मेहनत और धैर्य छिपा होता है। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने लोगों से खेती, किसान और अपनी मिट्टी का सम्मान करने की अपील करते हुए लिखा कि यही हमारी जड़ों की असली पहचान है। अब उनका यह सोशल मीडिया पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Report By मुजफ्फर हुसैन








