वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ranchi विश्व आदिवासी दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय, 22 पड़हा सरना समिति की बैठक संपन्न

बिरसा मुंडा चौक, सदमा से निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज

राँची (Ranchi): झारखण्ड मे विश्व आदिवासी दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर ग्राम सदमा स्थित प्रोजेक्ट +2 उच्च विद्यालय, सदमा मैदान में आदिवासी 22 पड़हा सरना समिति, सदमा–ओरमांझी (कांके क्षेत्र) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बाबूलाल महली ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस को पूरे उत्साह, हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। समिति द्वारा सभी पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों तथा युवा-युवतियों से अपील की गई है कि वे 9 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे बिरसा मुंडा चौक, सदमा में अपने-अपने मोटरसाइकिलों पर सरना ध्वज लगाकर पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित हों। यहां से भव्य प्रभात फेरी सदमा चौक से प्रारंभ होकर कुच्चू चौक, चंदवे, कुम्हरिया, बुंडू, मायापुर एवं मधुकामा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। प्रभात फेरी का समापन प्रातः 10:00 बजे होगा। इसके उपरांत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर मुख्य सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा।

बैठक में समिति के सचिव रमेश उरांव, कोषाध्यक्ष धनेश्वर मुंडा, संरक्षक हरिलाल मुंडा, शिवचरण करमाली, रंजीत पाहन, झिरगा पाहन, छटू मुंडा, संजय मुंडा, रेश्मी तिर्की, कुलदीप उरांव, अंजन मुंडा, रवि मुंडा, रितेश मुंडा, सनु मुंडा, जेठू मुंडा, मतीया उरांव, बिगु मुंडा, मनिता महली, भगत उरांव, विजय उरांव, ललकू मुंडा, बली करमाली, किशोर मुंडा एवं राजू मुंडा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Report By मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें