वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

SP के एक्शन से मचा हड़कंप, SIT की दबिश में ब्राउन शुगर, नकदी, मोबाइल और नशे का सामान बरामद

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित SIT ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनीरामपुर गांव में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के एक बड़े कारोबारी सतार शेख को गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस जैसे ही आरोपी के घर पहुंची, वहां मौजूद कई लोग भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को मौके से दबोच लिया। दंडाधिकारी की मौजूदगी में हुई तलाशी के दौरान 30 पुड़िया ब्राउन शुगर (6 ग्राम), 24 ग्राम गीला ब्राउन शुगर, ₹2200 नकद, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, नशा सेवन के उपकरण, प्लास्टिक पाउच, वीवो स्मार्टफोन और एल्यूमिनियम फॉयल बरामद किए गए।

इस मामले में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं इस गिरोह से जुड़े दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस का साफ संदेश

“नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं। पाकुड़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों के हर नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।”

Desk Report By inTv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें