वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बासुकीनाथ धाम, श्रद्धा और आस्था के स्वागत में सजा पूरा मेला क्षेत्र

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले मे राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम श्रद्धा, भक्ति और मनोहारी रोशनी के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर श्रद्धालुओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक रंगीन विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही सम्पूर्ण धाम दिव्य और अलौकिक आभा से आलोकित हो उठता है।

मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, प्रवेश द्वारों, मंदिर परिसर के आसपास, शिवगंगा, रूट लाइन, नागनाथ चौक तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की गई है। यह मनमोहक प्रकाश व्यवस्था न केवल श्रद्धालुओं के लिए सहज आवागमन सुनिश्चित कर रही है, बल्कि पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना रही है।

श्रद्धालु देर शाम तक इस मनोहारी विद्युत सज्जा का आनंद लेते हुए बाबा बासुकीनाथ के दर्शन एवं जलार्पण के लिए उत्साहपूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। रोशनी से नहाया मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ श्रद्धा के साथ-साथ एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव भी प्राप्त हो रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन का सतत प्रयास है कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बाबा बासुकीनाथ धाम में सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद वातावरण प्राप्त हो तथा उनकी आस्था का यह महापर्व अविस्मरणीय बन सके।

Report By मौसम कुमार गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें