वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumk बासुकीनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीसी-एसपी ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले मे राजकीय श्रावणी मेला-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार मंगलवार को बासुकीनाथ धाम पहुंचे। उनके आगमन पर दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्य सचिव को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव के बासुकीनाथ धाम दौरे को राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।
जिला प्रशासन ने मुख्य सचिव के समक्ष श्रावणी मेला की बेहतर व्यवस्था और सफल आयोजन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Report by मौशम कुमार गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें