भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद; डीजीपी को बाबा बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित
दुमका (Dumka) : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। इस दौरान संताल परगना के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंबर लकड़ा एवं दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार तथा पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा ने डीजीपी तदाशा मिश्रा को बाबा बासुकीनाथ का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूजा अर्चना के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बासुकीनाथ धाम में लगने वाले श्रावणी मेला क्षेत्र में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
डीजीपी ने बताया कि आगामी 30 जुलाई से आरंभ होने वाले श्रावणी मेला में लाखों की संख्या में बोल बम कांवरिया श्रद्धालु भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए बाबाधाम देवघर एवं बासुकीनाथ पहुंचते हैं| जिनको सुगमतापूर्वक जलार्पण कराने के लिए पुलिस प्रशासन की समुचित व्यवस्था की जा रही है। विश्व के सबसे बड़े मेले के आयोजन में उन्होंने स्थानीय पंडा पुरोहितों से भी सहयोग की अपेक्षा की। कांवरियों को किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है| जिसमें एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से मेला क्षेत्र की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का भरपूर ख्याल रखा जाएगा।
Report by मौशम कुमार गुप्ता








