वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur नीट विवाद पर पाकुड़ में कांग्रेस का हल्ला बोल, छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ जिले मे नीट परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पाकुड़ में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और छात्रों की मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदय लखमणि ने किया। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों छात्र कथित परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनरत छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
उदय लखमणि ने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले ने देश की परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने, प्रभावित परिवारों को न्याय और आर्थिक सहायता देने तथा छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। प्रदेश महासचिव ने हाल ही में नई दिल्ली में विपक्षी नेताओं की हिरासत का उल्लेख करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मुनव्वर आलम, वरिष्ठ कांग्रेसी शाहीन परवेज, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और छात्रों के हित में जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

Report by यासिर आराफत 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें