वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

साहिबगंज में JFWCE-2024 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीन पालियों में हुई परीक्षा

साहिबगंज (Sahibganj): झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा (JFWCE)-2024 का आयोजन रविवार को साहिबगंज जिला मुख्यालय के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन पालियों में आयोजित की गई, जहां हजारों अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए थे। 25 परीक्षा पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), 14 स्टैटिक दंडाधिकारी, 11 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 4 उड़नदस्ता दल और 2 स्ट्रांग रूम दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे दिन विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।
इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने और परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन की सतर्क निगरानी और प्रशासनिक समन्वय के कारण परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से JFWCE-2024 का आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा।

Desk Report by in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें