वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka: नगर अध्यक्ष संतोष साह की अध्यक्षता में भाजपा दुमका नगर इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका मे शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर इकाई की मासिक बैठक अग्रेसन भवन मे नगर अध्यक्ष संतोष साह की अध्यक्षता मे आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से नगर प्रभारी सह पूर्व प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा एवं भाजपा जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा उपस्थित थे। बैठक में मंडल के प्रभारी रविकांत मिश्रा ने पार्टी द्वारा चल रहे कार्यकर्मो के बारे में विस्तार से बताया, जिसमे महीने के तीसरे रविवार को शक्तिकेन्द्रों की बैठक एवं अंतिम रविवार को बूथ की बैठक कर मन की बात को अनिवार्य रूप से सुनना है।

जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वर्तमान में प्रदेश में SIR कार्य चल रहा है| नगर के सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथों के पार्टी BLA – 2 के साथ घर – घर जाकर लोगो का फॉर्म भरवाने में लग जाना है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह “मुन्ना”, सोनी हेम्ब्रम, गायत्री जायसवाल ने किया, जबकि समापन भाषण धर्मेंद्र सिंह “बिट्टू” ने किया। कार्यक्रम में अजय गुप्ता, रंजना उपाध्या, सोनी हेम्ब्रॉम्, नितु झा, ओम केशरी, जगरनाथ साह, अजय कुमार वर्मा, संतोष कुमार ढिबर, ऋषिकेश गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, अजय राउत, अनूप सिंह, देवकांत यादव, परमानंद मंडल, अमर नाथ चटर्जी, रामवतार भलोटिया, बम शंकर केशरी, दिनेश सिंह, प्रभात लायक, श्रीधर दास, धर्मेंद्र सिंह, दीपक स्वर्णकार, विश्वनाथ नंदी, गायत्री जसवाल, श्याम गुप्ता, मोहमद कबीर, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, नरेश कुमार, दीप्तन्शु कोचगवे, मोहन सिंह, रंजीत कुमार सिंह, अनिता घोष, प्रेम साह, मनिमय रतन, द्वारका साह, उग्रमोहन झा, लक्ष्मण पंडित, रजीत गुप्ता, मनोज सिंह पहाड़िया, विष्णु कांत शर्मा, ममता साह, टिंकू गण, मुन्नी देवी एव आदि मौजूद थे।

Report by मौशम कुमार गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें