वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Giridih : बगोदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 618 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, कीमत 35.35 ला

बगोदर (Giridih) : झारखण्ड के गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को 15 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी की तरफ से जीटी रोड के रास्ते एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया श्री धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया।

पुलिस निरीक्षक सरिया अंचल अजय कुमार, थाना प्रभारी बगोदर राजेश कुमार, पु.अ.नि. अभिजीत कुमार, पु.अ.नि. अंजन कुमार और बगोदर थाना के सशस्त्र बलों को शामिल कर दल ने बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड, गैड़ा के पास वाहन चेकिंग शुरू की।
चेकिंग के दौरान सुबह करीब 11.15 बजे पुलिस को देखकर लगभग 100 मीटर पहले एक संदिग्ध ट्रक चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने सशस्त्र बलों की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
जांच के क्रम में ट्रक का नंबर BR56G4297 पाया गया। ट्रक में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब लदी थी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी शराब का कोई वैध कागजात या दावा करने वाला नहीं आया। इसके बाद विधिवत जप्ती सूची तैयार कर ट्रक सहित शराब को जब्त कर लिया गया।
जब्त शराब में राइस वेल व्हिस्की 180 ML की 37 पेटी, ऑफिसर चॉइस 180 ML की 07 पेटी, रॉयल स्टैग 750 ML की 140 पेटी, ब्लेंडर प्राइड 750 ML की 20 पेटी, मैजिक मोमेंट 750 ML की 10 पेटी, हार्वर्ड 5000 बीयर 500 ML की 348 पेटी और बड़वायर्सर मैग्नम बीयर 500 ML की 56 पेटी शामिल हैं। कुल 618 पेटी शराब की अनुमानित बाजार कीमत 35 लाख 35 हजार 710 रुपये आंकी गई है।
इस संबंध में बगोदर थाना में ट्रक मालिक और चालक सहित अज्ञात तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Report By रविन्द्र कुमार पाण्डेय

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें