वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ranchi एसआइआर अभियान के तहत बूथों पर लगी चुनाव पाठशाला, एएसडीडी सूची की हुई समीक्षा

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ— बीएलए—2 की बैठक

रांची (Ranchi): झारखण्ड के रांची मे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अब्दुल कय्यूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल, ईरबा स्थित मतदान केंद्र संख्या 35, 36, 37, 38 एवं 43 पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट—2 (बीएलए—2) की द्वितीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान प्रारूप एएसडीडी सूची को बीएलए—2 के साथ साझा कर उसका बिंदुवार सत्यापन किया गया तथा आवश्यक सुधारों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए सुझाव प्राप्त किए गए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बैठक में आम मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, पूर्व निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई, ताकि पुनरीक्षण कार्य अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि बैठक में किसी भी गैर-भारतीय नागरिक को शामिल न किया जाए। बैठक में बीएलओ एवं बीएलए—2 को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन सत्यापन करें तथा पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम विलोपित करने, स्थानांतरित मतदाताओं का विवरण अद्यतन करने एवं डुप्लीकेट प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण करें। साथ ही सभी आवश्यक प्रपत्रों एवं अभिलेखों का सत्यापन बीएलओ एवं बीएलए—2 के संयुक्त हस्ताक्षर से सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Report by मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें