रांची (Ranchi): झारखण्ड के रांची मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्र ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राज्यभर के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।
बैठक में श्रावणी मेले के दौरान विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली, ट्रैफिक व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीजीपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के पूरे अवधि में संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित हो, आधुनिक निगरानी व्यवस्था का प्रभावी उपयोग किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित रिस्पांस टीम पूरी तरह तैयार रहे।
डीजीपी ने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान और आस्था का सबसे बड़ा आयोजन है।
ऐसे में सभी पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर व्यवस्था का अनुभव हो तथा मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
Desk Report by in Tv








