वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka डीडीसी के निरीक्षण में बड़ा खुलासा! बिना लाइसेंस चल रहा था भारत सेवा आश्रम का हेल्थ सेंटर, तत्काल कार्रवाई के निर्देश

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड की पथरा पंचायत स्थित भारत सेवा आश्रम में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उप विकास आयुक्त (DDC) अनिकेत सचान औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। जांच के दौरान आश्रम में संचालित स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल स्टोर बिना आवश्यक लाइसेंस के संचालित पाए गए। इस पर DDC ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संचालक को तत्काल नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान DDC ने ओपीडी रजिस्टर की जांच की, चिकित्सकों की उपस्थिति का सत्यापन किया और पुरुष एवं महिला वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। मेडिकल स्टोर में उपलब्ध दवाइयों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जब स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की जानकारी मांगी गई तो आश्रम प्रबंधन ने स्वीकार किया कि अब तक क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट और ड्रग लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया है। इस पर DDC ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन नियमों के विरुद्ध है और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द लाइसेंस लिया जाए।
इसके बाद उन्होंने आश्रम में संचालित विद्यालय का भी निरीक्षण किया। कक्षा पहली और नौवीं के विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा प्रयोगशाला, पुस्तकालय और छात्रावास का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में DDC मध्य विद्यालय पथरा स्थित मतदान केंद्र संख्या-219 भी पहुंचे, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया और कार्य में लगे कर्मियों एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए अभियान को समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

Report by मौशम कुमार गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें