वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ranchi फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 256 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत, 15 जुलाई को आएगा रिजल्ट

रांची (Ranchi): झारखण्ड के रांची मे उच्च शिक्षा का सपना साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ईरबा स्थित फ्लोरेंस एवं जे.ए. रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में हाजी एहसान अंसारी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित फ्लोरेंस एक्सीलेंस छात्रवृत्ति परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 256 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यह छात्रवृत्ति परीक्षा पारामेडिकल और फार्मेसी शिक्षा को आर्थिक रूप से सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है। इसके तहत बीएमएलटी (BMLT), डीएमएलटी (DMLT), ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (OT), ईसीजी टेक्नोलॉजी, ऑफ्थैल्मिक टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल केयर (आईसीयू), रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी, ड्रेसर, बी.फार्म (B.Pharm) और डी.फार्म (D.Pharm) जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल हैं।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले मेधावी अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा, जिससे योग्य छात्रों को अपने करियर को नई उड़ान देने का अवसर मिल सके। परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की सचिव जीनत कौसर के नेतृत्व में डॉ. नज़नीन कौसर, डॉ. शाहीन कौसर, डॉ. मनोज, आशुतोष, शकील परवेज, कलाम, पवन, मंजर, रचना कुमारी, मज़हर, अजय कुमार, गुलाम मुस्तफा, आदित्य कुमार, फौजिया, विकास कुमार, शबाना सहित संस्थान के सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Report by मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें