वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka मसानजोर गेस्ट हाउस में डॉक्टर की रहस्यमयी मौत, बेड पर मिला शव… दोस्तों के साथ घूमने आए थे हजारीबाग के चिकित्सक

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले के मसानजोर स्थित झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. शशि दिनकर मिंज का शव उनके कमरे के बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक 48 वर्षीय डॉ. शशि दिनकर मिंज रांची के बरियातू के निवासी थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और जमशेदपुर में पदस्थापित हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. मिंज अपने तीन दोस्तों—सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और नीरज कुमार—के साथ शुक्रवार को मसानजोर घूमने आए थे। सभी सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन के कमरा नंबर-1 और 2 में ठहरे थे।
शनिवार सुबह जब उनके साथी उन्हें जगाने पहुंचे तो उन्होंने डॉ. मिंज को बेड पर अचेत अवस्था में पाया। शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर तत्काल मसानजोर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय चिकित्सक से जांच कराई, जिसमें उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दोस्तों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात सभी ने साथ बैठकर शराब पी थी और देर रात अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे। सुबह उठने पर डॉ. मिंज मृत मिले।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Report by मौशम कुमार गुप्ता

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें