वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka आईटीआई कॉलेज मसलिया में बड़ी लापरवाही, भोजन में छिपकली मिलने से 21 छात्र-छात्राएं बीमार

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले के मसलिया प्रखंड के सांपचला स्थित आईटीआई कॉलेज में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार रात परोसे गए भोजन में कथित तौर पर छिपकली मिलने से 21 छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद प्रशिक्षण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई और सभी प्रभावित बच्चों को इलाज के लिए मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद पांच छात्रों को बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, 128 छात्रों के लिए भोजन बनाने का जिम्मा एक निजी ठेकेदार को दिया गया था। छात्रों का आरोप है कि भोजन के दौरान एक थाली में सब्जी के अंदर छिपकली मिली, तब तक कई छात्र खाना खा चुके थे और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
रसोइए ने बताया कि खाना बनाते समय बिजली नहीं थी और मोबाइल की रोशनी में भोजन तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान संभवतः छिपकली भोजन में गिर गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की अनुपस्थिति, चहारदीवारी की कमी और अन्य अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई।
प्राथमिक जांच के बाद वार्डन मंजू माया किस्कु, संजीव कुमार महतो तथा रसोइया भीम मांझी और देवदास गोराई को निलंबित कर दिया गया है। जांच टीम ने कहा है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी प्रभावित छात्र-छात्राओं की स्थिति अब स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

Report by मौशम कुमार गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें