पाकुड़ (Pakur): झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) के बैनर तले रविवार को पाकुड़ शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सुखनंदन बंजारे के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जेजेए के पाकुड़ जिला प्रभारी अरविंद ठाकुर ने कहा कि सुखनंदन बंजारे का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
गौरतलब है कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नवीन आनंद जोशी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दिवंगत के सम्मान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस अवधि के दौरान संगठन के सभी मनोरंजन एवं उत्सव संबंधी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।
शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार सतनाम सिंह, शमशेर अहमद, सुदीप त्रिवेदी, इकबाल हुसैन, मो. काजीरुल शेख, बजरंग पंडित, प्रीतम सिंह यादव, बलराम ठाकुर, सूरज कुमार, लव चौबे, गुंजन आनंद, अभिषेक तिवारी, यासीर अराफात, ममता जायसवाल सहित जिले के कई पत्रकार उपस्थित रहे।
Desk Report by in Tv








