वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पाकुड़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक, मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, चांदी के आभूषण, बर्तन, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 और 29 जून 2026 को नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के बाद विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इनके खिलाफ पाकुड़ और अन्य जिलों के थानों में चोरी, गृहभेदन और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं में भी जांच जारी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई को पाकुड़ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे जिले में सक्रिय चोरी गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है।

Desk Report by in Tv

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें