वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़ में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाने का मामला, पति समेत 5 नामजद, 50-60 अज्ञात पर FIR

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, मुख्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी

पाकुड़ (Pakur): झारखंड के पाकुड़ से बड़ी ख़बर सामने आयी है जहाँ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ीड़ूबा गांव में एक विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाने और उसके साथ आए व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 49/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने इस मामले में महिला के पति सहित पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

“कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” : एसडीपीओ

एसडीपीओ विजय कुमार ने घटना को बेहद गंभीर और निंदनीय बताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामले में शामिल हर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

गांव लौटते ही दोनों को पकड़ लिया गया

पुलिस के अनुसार, महिला की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ महीनों से उसका संपर्क साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के एक विवाहित व्यक्ति से था। बताया जा रहा है कि दोनों 18 मई को दिल्ली चले गए थे। 26 जून की रात गांव लौटने की सूचना मिलने पर महिला के पति और कुछ ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।

मारपीट, सार्वजनिक अपमान और वायरल वीडियो

आरोप है कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। महिला के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया, जबकि युवक को भी सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इसके बाद दोनों को पंचायत के नाम पर बंधक बनाकर रखा गया। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कराया रेस्क्यू

28 जून को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस जब गांव पहुंची तो भारी भीड़ और ग्रामीणों के विरोध के कारण तत्काल दोनों को बाहर नहीं निकाल सकी। इसके बाद गांव में कैंप कर रणनीति बनाई गई और अगले दिन दोनों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

मेडिकल जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की

Desk Report By in tv 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें