वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Pakur ड्राइविंग लाइसेंस महाअभियान की शुरुआत, पहले ही दिन 32 लोगों को मिला लर्निंग लाइसेंस

पाकुड़ (Pakur) : झारखण्ड के पाकुड़ जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसान और आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विशेष ड्राइविंग लाइसेंस अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ के निर्देश और उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान के पहले ही दिन 32 पात्र आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।
सदर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर में पहले दिन करीब 60 लोगों ने नवसिखुवा चालक अनुज्ञप्ति (लर्निंग लाइसेंस) के लिए आवेदन किया। दस्तावेजों के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 32 आवेदकों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया, जबकि शेष आवेदनों का निष्पादन नियमानुसार किया जा रहा है। दूसरे दिन भी इच्छुक नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे।
शिविर का निरीक्षण जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, उप प्रमुख हैदर अहमद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया।
जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने बताया कि यह विशेष अभियान जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में तय कार्यक्रम के अनुसार चलाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सरकारी सेवाओं को लोगों तक सरल, सुलभ एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है।
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक वाहन चालक वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सड़क व्यवस्था के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Desk Report by in tv 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें