वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka में SIR-2026 अभियान का आगाज, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण; घर-घर होगा मतदाताओं का सत्यापन

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दुमका जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की औपचारिक शुरुआत मंगलवार से हो गई। अभियान के पहले दिन उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर गणना प्रपत्र वितरण, एन्यूमरेशन कार्य और प्रारंभिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से अभियान संचालित करने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा गणना प्रपत्रों का वितरण शुरू किया गया। इस दौरान बीएलए, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य लोगों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया और महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
बीएलओ ने मतदाताओं से संबंधित आवश्यक जानकारियों का संकलन एवं सत्यापन करते हुए प्राप्त विवरणों की प्रविष्टि बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक घर-घर पहुंचकर सत्यापन किया जाए और किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता ही निष्पक्ष एवं सशक्त चुनाव की आधारशिला है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
Report by मौशम कुमार गुप्ता 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें