पाकुड़ (Pakur): झारखण्ड के दुमका से पाकुड़ ली जाया जा रहा अवैध बालू लदा ट्रेलर को पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा मे पूर्व विधायक सह बीजेपी प्रवक्ता दिनेश विलियम मरांडी ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कथित रूप से फर्जी माइनिंग चालान के सहारे दुमका की ओर से आ रहे बालू लदे हाइवा (WB45B8090) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनका दावा है कि वाहन एनजीटी की रोक के बावजूद अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहा था।
जानकारी के अनुसार दुमका-नाला क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों बालू लदे वाहन पाकुड़ के मुख्य मार्ग से होकर पश्चिम बंगाल भेजे जाते हैं। आरोप है कि कई थाना क्षेत्रों से गुजरने के बावजूद इन वाहनों की जांच नहीं होती, जिससे प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पूर्व विधायक मरांडी ने कहा कि यदि वाहन के पास वैध दस्तावेज नहीं थे या फर्जी चालान का इस्तेमाल किया जा रहा था, तो वह कई थानों की सीमा पार कर लिट्टीपाड़ा तक कैसे पहुंच गया। उन्होंने इसे प्रशासनिक मिलीभगत और सरकारी संरक्षण में चल रहे अवैध बालू कारोबार का उदाहरण बताया।
फिलहाल पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि चालान फर्जी था या नहीं और अवैध परिवहन में किन लोगों की संलिप्तता है। इस घटना के बाद जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन को लेकर एक बार फिर खनन विभाग और प्रशासन की सक्रियता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
Desk Report By in Tv








