वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Motihari सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 11 केंद्रों पर 7097 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; कदाचार रोकने के सख्त इंतजाम

मोतिहारी (Motihari): विशेष शाखा में सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या-01/2026) के लिए 24 जून (बुधवार) को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने कहा कि परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाएगी।

जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7097 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10:00 से 11:30 बजे तथा दूसरी पाली 12:00 से 1:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा, जबकि 9:00 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद ही केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति होगी।

परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, तीन स्तरीय फ्रिस्किंग, पर्याप्त पुलिस बल और महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र के साथ प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, घड़ी, पेन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इरेज़र, शार्पनर सहित किसी भी प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। लेखन के लिए पेन परीक्षा कक्ष में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों और दंडाधिकारियों को बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं परीक्षा केंद्रों के 200 गज के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस अवधि में फोटोस्टेट एवं साइबर कैफे भी बंद रहेंगे तथा परीक्षा केंद्रों में मीडिया के प्रवेश पर रोक रहेगी।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो परीक्षा के दिन 06252-242418 पर कार्यरत रहेगा। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

Desk Report By IN TV 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें