वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गिरिडीह में रिश्तों का कत्ल: पिता ने तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह (Giridih): झारखण्ड के गिरिडीह जिले मे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में सोमवार सुबह एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। एक पिता ने ही अपनी तीन मासूम बेटियों की जिंदगी छीन ली। आरोपी नंदू यादव ने धारदार हथियार से अपनी तीनों बेटियों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह हुई इस दर्दनाक वारदात की खबर फैलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। बेटियों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक पिता द्वारा अपनी ही बेटियों की निर्मम हत्या की इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक पिता अपनी ही संतानों का कैसे दुश्मन बन गया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।

Report By नफीस अज़हर

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें