रांची (Ranchi): झारखण्ड के रांची में आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों के साथ हेमंत सोरेन ने बैठक की इस
दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती, राजनीतिक परिस्थितियों एवं गठबंधन की एकजुटता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी माननीय साथियों ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए तथा चुनाव को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा रखने तथा जनता के बीच सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि गठबंधन की एकजुटता, जनसमर्थन और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता आगामी चुनाव में सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करेगी।
सभी माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने झारखंड के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही राज्य की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और उनके विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया। 
झारखंड के उज्ज्वल भविष्य, विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को लेकर हम सभी पूरी प्रतिबद्धता, एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
“एकता हमारी शक्ति है, जनविश्वास हमारी पूंजी और झारखंड का विकास हमारा सर्वोच्च लक्ष्य।”
Desk Report By IN TV








