पटना (PATNA): बिहार के पटना मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बिहार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए राज्यव्यापी एक लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना’ के तहत पौधारोपण कर इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता अभियान को भी रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए”। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। 
उन्होंने कहा कि बिहार हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार घर-घर सोलर ऊर्जा पहुंचाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से बिहार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा।
सब-हेडिंग 
👉‘मां के नाम एक पौधा’ का संदेश, हरित बिहार और स्वच्छ भविष्य के लिए जनभागीदारी पर जोर








