वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गिरिडीह में महिला से साढ़े तीन लाख की चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार

गिरिडीह (Giridih): झारखण्ड के गिरिडीह जिला मे अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा में देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शांति देवी अपने एक रिश्तेदार के घर से लौटकर घर पहुंची थीं। जैसे ही वह अपने घर के मुख्य गेट के पास पहुंचीं, पहले से घात लगाए दो अपराधी बाइक से वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Report By नफ़िज़ अज़हर

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें