वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Dumka में बालू संकट से राहत! दो बालूघाटों से वैध उठाव शुरू, ई-चालान के बिना परिवहन पर सख्त कार्रवाई

दुमका (Dumka): झारखण्ड के दुमका जिले में निर्माण कार्यों के लिए बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अवैध खनन पर लगाम कसने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रानेश्वर अंचल के छोटाकामती बालूघाट तथा जरमुण्डी अंचल के हरिपुर बालूघाट से 2 जून 2026 से वैध ई-ट्रांजिट चालान (E-Transit Challan) के माध्यम से बालू उठाव और परिवहन शुरू कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब बालू का परिवहन केवल वैध ई-चालान के साथ ही मान्य होगा। बिना वैध दस्तावेज के बालू परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिकों, चालकों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सभी संवेदकों, वाहन संचालकों और व्यवसायियों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, इस व्यवस्था के लागू होने से जिले में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन और तस्करी पर प्रभावी रोक लगेगी, वहीं आम लोगों और निर्माण एजेंसियों को भी बालू की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
प्रशासन का मानना है कि ई-चालान आधारित पारदर्शी व्यवस्था से खनिज संसाधनों का बेहतर प्रबंधन होगा, राजस्व में वृद्धि होगी और बालू कारोबार में पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही जिले में विकास एवं निर्माण कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। 

दुमका प्रशासन की अपील

👉केवल वैध ई-ट्रांजिट चालान के साथ ही बालू का परिवहन करें।
👉 नियमों का पालन कर कानूनी कार्रवाई से बचें।
👉अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना प्रशासन को दें।
जिला प्रशासन की इस पहल को अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने और निर्माण कार्यों के लिए बालू की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें