वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Godda पेंशन के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में CBI की दबिश, डुमरिया बैंक में 3 घंटे तक चली कार्रवाई

गोड्डा(Godda): जिले के डुमरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा में मंगलवार शाम केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम के पहुंचने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, मृतक पेंशनधारी के परिजनों से पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद CBI की टीम जांच के लिए बैंक पहुंची है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे CBI अधिकारियों की टीम बैंक में दाखिल हुई। उस समय बैंक परिसर में मौजूद दो ग्राहकों को बाहर भेज दिया गया और इसके बाद टीम ने बैंक के अंदर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बैंक के आसपास दीवारों पर भी कुछ पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे पूरे मामले को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
सूत्रों का दावा है कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार की मृत्यु के बाद पेंशन भुगतान से जुड़े मामले में कथित रिश्वत मांगने की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर CBI कार्रवाई कर रही है। हालांकि, अभी तक CBI या बैंक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जांच जारी रही और शाम लगभग 7 बजे बैंक के अन्य कर्मचारियों को भी शाखा में बुलाया गया। CBI टीम बैंक के दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रही है।
घटना के बाद बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे मामले पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है। फिलहाल जांच जारी है और CBI की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें