वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ईद पर मानवता की मिसाल: लुत्फल हक ने सैकड़ों गरीबों को कराया विशेष भोज

पाकुड़ (PAKUR): ईद-उल-अजहा के मौके पर पाकुड़ के प्रसिद्ध समाजसेवी लुत्फल हक ने जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। शुक्रवार देर शाम पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित विशेष भोज में सैकड़ों गरीब और असहाय लोगों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया।
लुत्फल हक स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहे और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसकर ईद की खुशियों में शामिल किया। भोजन में ईद के अवसर पर विशेष व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
गौरतलब है कि लुत्फल हक पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से रेलवे स्टेशन परिसर में प्रतिदिन करीब 300 जरूरतमंद लोगों को रात्रि भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी इस सेवा को स्थानीय लोग गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानते।
इस मौके पर लुत्फल हक ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग भी उसमें सहभागी बनें। वहीं युवा सामाजिक कार्यकर्ता राणा ओझा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लुत्फल हक गरीबों के लिए मसीहा बनकर लगातार सेवा कर रहे हैं और उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।
ईद के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि इंसानियत और सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें