वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बिहार के बाँका गोलीकांड का खुलासा: जमीन रजिस्ट्री कर लौट रहे युवक की हत्या, 5 अपराधी गिरफ्तार

बांका (Banka): जिले के Rajaun Police Station क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड एवं हत्या मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में संलिप्त कुल 05 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 26 मई 2026 को मिथिलेश कुमार उर्फ वीडियो एवं कुंदन सिंह अमरपुर से जमीन रजिस्ट्री कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में मिथिलेश कुमार उर्फ वीडियो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कुंदन सिंह का इलाज Mayaganj Hospital में चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी के फर्दबयान पर रजौन थाना कांड संख्या 193/26 दिनांक 27.05.2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी एवं पारंपरिक अनुसंधान के जरिए तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी 05 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें