वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मोतिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज, डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मोतिहारी (MOTIHARI) : देश भर मे आज ईद उल अजहा की नमाज़ अदा की गयी साथ ही बिहार मे बकरीद पर्व के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मोतिहारी स्थित सदर ईदगाह का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मौजूद पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लोगों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में ईदगाह में सुबह की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी समुदायों के सहयोग से पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Desk Report by IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें