पाकुड़ (PAKUR): आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को नगर थाना, मुफ्फसिल थाना एवं मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही उधर हिरनपुर थाना क्षेत्र मे बीडीओ टुडू दिलीप , सीओ मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी विनय कुमार सहित पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया. वही पाकुड़ मे फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ पाकुड़ ने किया। इस दौरान एसडीपीओ पाकुड़, सीओ पाकुड़ सहित तीनों थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था भंग करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया गया।
Report by IN TV








