वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ranchi दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन सम्मान समारोह में 156 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

इटकी में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

राँची (RANCHI):- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की इटकी प्रखंड इकाई के अध्यक्ष वसीम इकबाल पम्मू की अगुवाई में “दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं झारखंड आंदोलन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मैट्रिक के 67 एवं इंटरमीडिएट के 29 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक के 4 एवं इंटरमीडिएट के 3 टॉपर विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा इटकी प्रखंड से नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक छात्र को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को भी सम्मान दिया गया। इटकी प्रखंड के 13 सम्मानित आंदोलनकारियों एवं कुल 21 झारखंड आंदोलनकारियों को उनके संघर्ष एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने वाले 10 शिक्षकों, 6 डॉक्टरों एवं 2 फार्मासिस्टों को भी सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। इसके साथ ही लेखक शाहब हमजा को साहित्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में कुल 156 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाहब हमजा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फहीम अख्तर ने किया। आयोजनकर्ता के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल अंसारी एवं सचिव सीरिल लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रिजवान क्रांतिकारी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में इम्तेशाम अली ब्लड वुमन, झारखंड एकता मंच की प्रदेश अध्यक्ष, इकबाल अंसारी, सद्दाम अंसारी, आरिफ अंसारी, अफसर शाह, इकबाल अंसारी, सलमान अंसारी, फहीम अख्तर, आजाद कुरैशी, कलीम, मनीर अंसारी, मुरतेजा आलम, गुलजार अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा, संघर्ष एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने से युवाओं को प्रेरणा मिलती है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

Report by मुजफ्फर हुसैन

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें