वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

साहिबगंज: महंगाई पर कांग्रेस का वार, पेट्रोल पंप पर चला हस्ताक्षर अभियान

साहिबगंज : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बरहरवा प्रखंड के हरिहरा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित जनाक्रोश कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम लोगों की राय जुटाई।

कार्यक्रम झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष Keshav Mahto Kamlesh के निर्देश पर आयोजित किया गया। शाम 5 बजे से 7 बजे तक चले अभियान की अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की।

इस दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने बैनर और तख्तियों के साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और कहा कि महंगाई ने आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि Barkat Khan ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ा है, जिसका असर खाने-पीने की वस्तुओं समेत दैनिक जरूरतों पर साफ दिख रहा है।

हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महंगाई के खिलाफ अपना समर्थन दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान के दौरान एकत्रित हस्ताक्षरों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम में काजल, अनंत लाल भगत, नेहाल अख्तर, गणेश सहा, तरीकुल आलम, रतन पेन, मोनवर हुसैन, नुरूल इस्लाम, शहाबुद्दीन, अब्दुल लतीफ, तैमूर जहां, दाऊद आलम सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Desk Report by IN TV 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें