वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बकरीद को लेकर झारखण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट, एसपी ने जवानों को दिया सख्त संदेश

रांची (RANCHI) : झारखण्ड मे आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर झारखण्ड पुलिस राज्य मे पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी को लेकर झारखण्ड के सभी जिलों की पुलिस केंद्र सहित पाकुड़ में आयोजित विशेष ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए।

वही पाकुड़ के एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, लगातार गश्ती बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया और अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके।

एसपी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय ही शांति व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग करने, शांति समिति के सदस्यों के संपर्क में रहने तथा हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पर्व के दौरान मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने, आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा हर परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

Desk Report by IN TV 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें