वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बड़ी ख़बर: पाकुड़ में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर : सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट

रांची (RANCHI): झारखंड के पाकुड़ जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के गरामरा गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस निर्मम दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान शर्मिला किस्कू और उसकी 12 वर्षीय बेटी नेहा टुडू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घर के आंगन से मासूम नेहा टुडू का शव बरामद किया। वहीं, महिला शर्मिला किस्कू का शव गांव के एक निर्माणाधीन पीएम आवास में दफन मिला, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घटना की भयावहता ने गांव वालों को भी स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हत्या के बाद शव छिपाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति मोतीलाल टुडू को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजहों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें