वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पिस्टल दिखाकर हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

पाकुड़ (PAKUR): हिरणपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर जान मारने की नीयत से हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, 19 मई 2026 को गोपालपुर निवासी कपिलदेव मंडल के साथ मारपीट, गाली-गलौज और हथियार दिखाकर हत्या का प्रयास किया गया था। मामले को लेकर हिरणपुर थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
पाकुड़ एसपी के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप मंडल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दर्शन मंडल को भी दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से सिक्सर रंग का देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी दर्शन मंडल पर पहले से आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Desk Report by IN TV 

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें