पाकुड़ : जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो नाबालिगों सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 16 मई की रात की बताई जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुद्वीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई शुरू कर दी थी। महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए अविनाश सोरेन, बबूटा सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेंब्रम और कार्तिक मुर्मू को गिरफ्तार किया। वहीं मामले में शामिल दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है।
एसपी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग से आवश्यक जानकारी लेने के बाद टीम को त्वरित उद्भेदन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
Desk Report by IN TV








