वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पाकुड़: जमीन विवाद में युवक ने की हत्या, पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी दबोचा

पाकुड़ (PAKUR): जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया (जोजो टोला) में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद को लेकर युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले के त्वरित खुलासे के बाद पुलिस की कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 मई 2026 की सुबह करीब सात बजे निपनिया गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना अमड़ापाड़ा थाना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।
जांच के दौरान मृतक की पहचान बड़ा दुखिया पहाड़िया (53) पिता स्वर्गीय कालु पहाड़िया, निवासी निपनिया (जोजो टोला), थाना अमड़ापाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मामले में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 36/2026 दिनांक 17 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद SIT ने लगातार छापेमारी करते हुए आरोपी कालु पहाड़िया (22) पिता स्वर्गीय कमला पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

विजय कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी SDPO महेशपुर,पप्पू कुमार थाना प्रभारी अमड़ापाड़ा,
कवीन्द्र मिश्रा,निर्मल राय अमड़ापाड़ा थाना सशस्त्र बल।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें