वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बड़ी ख़बर: सीतेशनगर खेत मे मौत का मंजर,डबल डेथ से सनसनी, पुलिस की जाँच तेज़

पाकुड़ (PAKUR): जिले के मुफ्फसील थाना क्षेत्र स्थित सितेशनगर गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत से दो लोगों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोतीउर शेख के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों को शराब पीने की लत थी। आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से दोनों की मौत हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुफ्फसील थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
इलाके में दहशत, लोगों में चर्चा का माहौल
एक साथ दो शव मिलने की घटना के बाद सितेशनगर गांव समेत आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग जहरीली शराब की आशंका को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Desk Report By IN TV

In Tv
Author: In Tv

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें